महिला से लेने थे पैसे, एक व्यक्ति के साथ मिलकर शराब दिया जहर
ढांड पुलिस ने महिला सहित दो के खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल।
पैसों के लेनदेन की रंजिश में एक व्यक्ति को जहर देने का मामला सामने आया है। ढांड पुलिस ने एक महिला सहित दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में दीवान पट्टी क्योड़क निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह गांव बंदराना में ठेके पर जमीन लेकर खेती करता है। डेरा रसूलपुर निवासी चंद्र भान ने एक वर्ष पहले गांव बंदराना निवासी सुखदेई से 40 हजार रुपये उधार दिलवाए थे। बार-बार पैसे मांगने पर वह उसके साथ टाल-मटौल कर देते थे। 28 जनवरी की सुबह एक बच्चा उसके खेत में आया ओर कहा कि उसका चंद्रभान ने पैसे दिलवाने के लिए महिला सुखदेई के घर पर बुलाया है। जब उसके घर पर गया तो चंद्रभान ने एक शराब निकाल कर सुखदेई को गिलास में भरकर लाने के लिए कहा। गिलास में लेकर सुखदेई जब बाहर आई तो चन्द्रभान ने उसको पीने के लिए कहा गया। जिसने शराब समझकर पी गया। लेकिन उसके पीते ही उसके कुछ देर बाद उल्टी लगना शुरू हो गई। वह जमीन पर गिर गया। उसने कुछ समय बाद उसके दोस्त का फोन मिलाया कि उसके साथ इस प्रकार की घटना हो गई है। तभी उसका दोस्त व उसके बेटे गाड़ी लेकर वहां पर आए। उन्होंने उसको वहां से गाड़ी में ले जाकर शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।
एएसआई हरपाल ने बताया कि पुलिस ने गांव रसूलपुर निवासी चन्द्रभान व महिला सुखदेई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।