फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंगजांच करने वाले मुख्य अभियुक्त की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
लिंगजांच करने वाले मुख्य अभियुक्त की पहचान
विज्ञापन

पुलिस ने सरपंच को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा
सरपंच के खिलाफ शिकायत पर नोटिस जारी किया-डीडीपीओ
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिंग जांच के मामले में पकड़े गए आरोपी मलिकपुर के सरपंच को एक दिन के रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान सरपंच वे कई अहम जानकारियां पुलिस को मिली हैं। सरपंच ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब के गांव छन्ना में उसके साथी मलकीत के साथ मिलकर यह धंधा करता था। पुलिस ने मलकीत को पकडने व अल्ट्रासांउड मशीनों को पकडने के लिए आरोपी सरपंच का दो बार एक-एक दिन का रिमांड हासल किया था। लेकिन भ्रूण जांच करने वाला सरगना अभी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर चल रहा है। चीका एसएचओ सत्यप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने सरपंच को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब मलकीत की तलाश कर रही है।
स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी सिविल सर्जन एवं पीएनडीटी एक्ट की प्रभारी डा. नीलम कक्कड़ की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।
डीडीपीओ कवर सिंह ने बताया कि मलिकपुर के सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नोटिस भेज का जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें