फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की जहर देकर हत्या करने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की जहर देकर हत्या
विज्ञापन

कैथल। गांव कैलरम में एक विवाहिता को जहर देकर दहेज हत्या करने का मामला सामने आया है। कलायत पुलिस ने मृतक महिला पति व सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।गांव कैलरम में एक विवाहिता मनीषा की जहरीला पदार्थ पीने से मौत हो गई। मृतका के पिता मियां ङ्क्षसह निवासी पिहोवा के गांव सारसा ने मृतका के पति सुखबीर व सास सरोज पर दहेज हत्या का केस दर्ज करवाया है। एसएचओ ललित मोहन ने बताया कि पिता मियां ङ्क्षसह ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी मनीषा को उसके ससुराल के लोग दहेज के लिए परेशान करते थे और मारपीट भी करते थे। इसके लिए कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन बाद में यही सिलसिला चलता रहा। आरोपियों ने आज सुबह मनीषा को जबरन जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतका का शव उसके पिता एवं ग्रामीणों को सौंप दिया है। शाम को मृतका का गांव सारसा में संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें