सीवन के गांव से साढ़े 18 वर्षीय युवती का अपहरण
कैथल। सीवन के गांव से साढ़े 18 वर्ष युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। सीवन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सीवन के गांव के निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि 17 नवंबर को उसकी साढ़े 18 वर्षीय बेटी का किसी ने अपहरण कर लिया। एसआई केहर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।