दो बाइक सवार युवक मोबाइल छीनकर फरार
कैथल। चीका रोड चिरंजीव कॉलोनी पास से दो बाइक सवार एक युवक का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। शहर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में चिरंजीव कॉलोनी निवासी सचिन ने बताया कि वह कॉलोनी के पास ही मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी दो बाइक सवार युवक पीछे से आए जो उसको मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। छीना गया मोबाइल फोन करीब 7 हजार रुपये का था। हैड कांस्टेबल मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।