कैथल। पुलिस ने शराब ठेकेदार के कारिंदों का रास्ता घेरकर मारपीट व तोड़फोड़ करते हुए जबरन दो लाख 62 हजार 360 रुपये नकदी छीनने के मामले में 3 काबू किए हैं। थाना प्रबंधक चीका सबइंस्पेक्टर बलवान सिंह की अगुवाई में एएसआई रमेश चंद्र द्वारा काबू किए गए तीनों आरोपियों विकास व राजेश निवासी चीका तथा विजय निवासी भरौण जिला कुरुक्षेत्र हाल वासी चीका का छीनी गई नकदी बरामद करने के लिए 15 जून को न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। गांव ढाकल जिला जींद निवासी कश्मीर सिंह की शिकायत पर इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था। उसने बताया कि वह अप्रैल माह से ओमप्रकाश बुद्धू के ठेका शराब पर कारिंदा है। गत 20 अप्रैल को चीका जोन के शराब ठेकों से नकदी लेने के बाद वह बलबेहड़ा से चीका पहुंचा। जहां सिनेमा रोड के पास उनके पीछे गाड़ी में आ रहे कुछ हथियार बंद आरोपियों द्वारा उनके साथ मारपीट कर गंभीर चोटे मारकर उनकी गाड़ी के शीशे तोडते हुए जबरन 262360 रुपये नकदी झपट ले गए।