बाइस वर्षीय युवती का अपहरण
कैथल। पूंडरी के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 8 मार्च को करनाल जिले के गांव का निवासी एक युवक उसकी 22 वर्षीय लड़की का अपहरण करके ले गया है। जिनकी काफी तलाश की जा रही है लेकिन उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उनकी बेटी को उस युवक ने कहीं छुपा के रखा है। उसकी बेटी की तलाश की जाए। उस लड़के के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर गिरफ्तार किया जाए। एसआई राजबीर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।