65 बोतल अवैध शराब बरामद
कैथल। पुलिस ने 65 बोतल अवैध शराब देसी व 40 लीटर लाहन बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी किठाना के प्रभारी एएसआई भागीरथ के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल अनवर की टीम द्वारा आरोपी विक्रम निवासी कसान के कब्जे से 40 लीटर लाहन बरामद की है। दूसरे मामले में थाना शहर के हैड कांस्टेबल सत्यवान द्वारा सिरटा रोड से 54 बोतल ठेका शराब देसी व अन्य एक मामले में चीका थाना के हेड कांस्टेबल भान सिंह द्वारा तस्कर जगबिंद्र निवासी चीका के कब्जे से 11 बोतल ठेका शराब देशी बरामद की गई।