सात जगह से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी
कैथल। गत दिवस चोरों ने अलग-अलग सात जगहों पर रात में अंधेरे का फायदा उठाते हुए ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया। गांव कठवाड़ व गांव रत्ताखेड़ा से ट्रांसफार्मरों का सामान चोरी हुआ है। एसडीओ राहुल ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को गांव कठवाड़ निवासी सिंगाराम के खेत से चोर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करे ले गए हैं। जिसकी कीमत 23 हजार 400 रुपये है। एएसआई राजकुमार मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं एसडीओ तरसेम सिंह ने बताया कि गुहला के गांव रत्ताखेड़ा निवासी जसविंद्र कौर के खेत से 37 हजार 896 रुपये का सामान, महिंद्र के खेत से 37 हजार 890 रुपये का सामान, रुद्र सिंह के खेत से 37 हजार 796 रुपये का सामान, जसवंत सिंह के खेत से 37896 रुपये का सामान व जिले सिंह के खेत से 37 हजार 320 रुपये का ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हुआ है। 25 दिसंबर की रात यह चोरी हुई है। हेड कांस्टेबल जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।