फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण ना चुकाने पर सील किए गए मकान को दिलवा रहे थे दूसरी पार्टी को कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋण न चुकाने पर सील किए गए मकान को दिलवा रहे थे दूसरी पार्टी को कब्जा, पुराने मकान मालिक के परिवार पर हमला करने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने एक ऋण प्रदाता कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर एक सील किए गए मकान को दूसरी पार्टी को मकान बिक्री के बाद सौंपने पर पुराने मकान मालिक व उसके परिजनों द्वारा हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में जिरकपुर निवासी गोबिंद प्रकाश मोहतानी ने बताया कि वह कोटेक महेंद्रा कंपनी में कार्यरत है। उनका काम ऋण वापिस न करने वाली फर्म की प्रॉपर्टी सील करने का है। चीका की एक फर्म मुकेश ट्रेडर्स फर्म चीका के मालिक राजेश मितल द्वारा 6 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण के लिए एक प्लाट, राइस मिल, घर मकान गिरवी रखवाया था। उसके द्वारा ऋण न देने पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार जगदीश चंद व पुलिस की उपस्थिति में 16 नवंबर 2008 को मकान को सील कर दिया था। जिसे कानूनी प्रक्रिया के तहत पुष्पा देवी पत्नी ओम प्रकाश हाउसिंग बोर्ड गुहला रोड चीका को बेच दिया था। जिसे 18 जनवरी 2019 को कब्जा दिलवाया जाना था। जैसे ही यह प्रक्रिया आरंभ की तो इसी दौरान राजेश कुमार मितल, उसकी पत्नी शिल्पा मितल व राजेश का साला मनू, राजू तीनों इकट्ठे होकर आए और उसके साथ मारपीट की। साथ के कर्मचारियों ने उसे मुश्किल से छुड़वाया और पुलिस को सूचित किया। बाद में उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें