घर से आभूषण सहित हजारों रुपये की नकदी चोरी
कैथल। हुडा सेक्टर 19 से चोर एक घर से हजारों रुपये की नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए। सेक्टर-19 निवासी महिला रुप कुमारी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि छह जनवरी को वह किसी काम से पंचकूला गई थी। 9 जनवरी को उसने घर वापस आकर देखा तो घर के मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। घर से 97 हजार रुपये की नकदी, दो तोले सोना व चांदी के जेवरात व अन्य सामान चोरी मिला। हेड कांस्टेबल मंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।