फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार अलग-अलग जगह से चार मोटरसाईकिल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चार अलग-अलग जगह से चार बाइक चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में चोर चार अलग-अलग जगह से बा चोरी कर ले गए। पहले मामले में सेक्टर-19 निवासी आशीष ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 14 जनवरी को हनुमान वाटिका के समीप उसकी बाइक चोरी हो गई है। हेड कांस्टेबल जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं रेलवे गेट निवासी संजीव ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 13 जनवरी को उसकी बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई है। हेड कांस्टेबल गुरदान सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं देवीगढ़ रोड निवासी रविंद्र ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी बाइक खरादियां मोहल्ला से चोरी हो गई है। वहीं गांव लाडवा निवासी विरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 12 जनवरी को वह अपनी बाइक पर सवार होकर गुहला एक शादी समारोह में आया हुआ था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई है। हेड कांस्टेबल रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें