फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ार्षद नरेश नायक पर किया अज्ञात युवकों ने हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद रोड बाईपास पर पार्षद नरेश नायक पर अज्ञात कार सवार युवकों ने किया हमला
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दाखिल,
फोटो संख्या-56
कैथल। पार्षद नरेश नायक पर सोमवार की शाम पांच-छह अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। उनके पेट में गंभीर चोटें मारी गईं। साथ ही हाथ पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। नायक को जिला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
जिला अस्पताल मेें दाखिल नरेश नायक ने बताया कि वे पार्षद गौरव ढुल से मिलने के लिए जा रहे थे। जींद रोड बाईपास पर पुलिया से आगे एक कार में सवार कई युवक उतरे और उन्हें रुकवाकर एकदम से हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट की। तेजधार हथियार से हमला किया और फरार हो गए। हमलावर पैसे आदि की बात कर रहे थे। हमला करने वाले युवक कौन थे और क्यों उन पर हमला किया? उन्हें इसकी जानकारी नहीं हैं। वहीं उनके भाई मोहन नायक ने बताया कि पुलिस को सूचना दी जा रही है। अज्ञात युवकों ने न जाने क्यों नरेश पर हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हमले की सूचना मिलते ही पार्षद गौरव ढुल व अन्य जानकार अस्पताल में पहुंचे और नरेश का हाल-चाल जाना। समाचार लिखे जाने तक नरेश नायक का सिटी स्कैन करवाया जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें