फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए-2 ने काबू किया डोडापोस्त तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
तस्कर काबू, 7.2 किलो डोडापोस्त बरामद
विज्ञापन

फोटो संख्या-14
कैथल। पुलिस ने तस्कर को काबू करते हुए उसके कब्जे से 7.2 किलो डोडापोस्त बरामद की है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-2 प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान की अगुवाई में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, एएसआई रणजीत सिंह, नत्थू राम, जयकरण, एचसी जोगिंद्र व सिपाही हरीश कुमार की टीम गुहला क्षेत्र में मौजूद थी। जहां सूचना के बाद दुसेरपुर टी प्वाइंट के नजदीक सरकारी गाड़ी को आड़ छिप कर नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद गांव दाबन खेड़ी की तरफ से आए प्लसर बाइक सवार संदिग्ध को रुकवाया गया। उसके पीछे रस्सी के साथ एक प्लास्टिक का कट्टा बंधा हुआ था। पूछताछ में संदिग्ध की पहचान करीब 57 वर्षीय लखविंद्र सिंह उर्फ लख्खा निवासी दानबखेड़ी के रूप में हुई। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस द्वारा सूचना देते हुए मौका डीएसपी गुहला प्रमोद सिंह को बुलाकर, जब उनके समक्ष तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जा में बाइक पर लदे कट्टा से करीब 40 हजार रुपये मूल्य की 7 किलो 200 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुई। नशा व बाइक को जब्त करते हुए थाना गुहला में मामला दर्ज कर आरोपी को मौका पर पहुंचे सहायक उपनिरीक्षक सुरेश कुमार द्वारा एनडीपीएस एक्ट अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें