घर में लगाई सेंध, आभूषण और नकदी चुराए
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। चोरों ने सेक्टर 18 में दिन में ही सेंध लगाते हुए लाखों रुपये के सामान सहित आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
गांव अटैला निवासी बलकार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ हुडा सेक्टर 18 कैथल में रहता है। उसकी आढ़ती की दुकान है। व उसकी पत्नी गांव देवबन में अध्यापिका है। गत 15 अक्तूबर को वह अपनी दुकान पर व उसकी पत्नी व बच्चे स्कूल में चले गए थे। जब उसकी पत्नी स्कूल से घर पहुंची तो घर से सोने का मंगलसूत्र 4.5 तोले, सोने की चैन लोकेट वाली 2.5 तोले, चैन लोकेट ङिब्बी वाला, 2 तोले चार चुड़ियां सोने की, 6.5 तोले, 6 सोने की लेङिज अंगूठी व 2 जेनर अंगूठी 6 तोले, कानो के कुंडल, सोना 1 तोला, 3 कानों के टॉपस सोना, 11/2 तोले, 4 कानों की बाली सोना 2 तोले, सुई धागे कानों के सोना 2 तोला, कानों की चेन बाली सोना, तोला चांद फुल सोना, तोला व चांदी के 5 रुपये का नोट व चांदी के दो रुपए वाले नोट, घुंघरू चांदी के, 26 सिक्के चांदी, चांदी की अंगूठी लाल नग व एक सफेद नग वाली चोरी हुई है। अपने स्तर पर 19 अक्तूबर तक चोरी करने वाले की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी हुए सामान की कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।