चाय के खोखे में चल रहे अवैध खुर्दे से 41 बोतल बरामद
कैथल। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के नजदीक चाय खोखा की आड़ में अवैध शराब खुर्दे का धंधा करने वाले एक आरोपी के कब्जे से थाना शहर कैथल पुलिस द्वारा 41 बोतल ठेका शराब देशी बरामद की गई हैं। परंतु आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर पुलिस के हेड कांस्टेबल प्रभात की टीम को गश्त दौरान सहयोगी सूत्रों से जानकारी हासिल हुई, कि रेलवे बस्ती कैथल निवासी काली रेलवे स्टेशन के नजदीक चाय खोखे की आड़ में अवैध तौर पर शराब बेचने का धंधा करता है। पुलिस ने वहां से 41 बोतल शराब ठेका शराब देशी बरामद की, लेकिन संचालक फरार होने में कामयाब रहा।