अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। बुधवार की रात शहर में चोरों द्वारा दो दुकानों के ताले तोड़ एक दुकान से लैपटाप चोरी कर ले गए। मेन बाजार स्थित दुकानदार ललित कुमार अपने कार्यालय को हर रोज की तरह बुधवार को बंद कर घर गया था। जब सुबह आकर देखा तो कार्यालय के शटर के ताले टूटे हुए थे और उसमें रखा लैपटाप चोरी था। जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। इसी प्रकार गुरुद्वारे के पास स्थित सागर की दुकान के ताले टूटे मिले, परंतु नुकसान कुछ नहीं हो पाया। शहर में आए दिन बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए हरियाणा व्यापार मंडल के ब्लाक प्रधान योगेश उप्पल ने कहा कि शहर में दुकानदारों के लिए दुकानें व अपने धंधे करना बड़ा मुश्किल हो गया है। शाम को जब भी अपने प्रतिष्ठान बंद करके जाते है तो कुछ भी अनहोनी घटना घटने का भय मन में बना रहता है। पिछले कुछ महीने से दर्जनों दुकानों में चोरी हो चुकी है, लेकिन आज तक एक भी चोरी को पकड़ा नहीं गया है।
एक ही रात में दो दुकानों के ताले तोड़ हजारों का सामान चुराया
फोटो नंबर-20