विधवा महिला के घर से चोरों ने चुराया हजारों का सामान
कैथल। जनकपुरी कॉलोनी में चोर विधवा महिला के घर का ताला तोड़कर हजारों का सामान, सोने चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में जनकपुरी कॉलोनी निवासी विधवा महिला सुनीता ने बताया कि 20 दिसंबर की रात को वह उसकी जेठानी के घर गई हुई थी। पीछे से चोरों ने उसके घर का दरबाजा तोड़कर डबल बेड, अलमारी, इनवर्टर, बैटरी, क्लॉथ, फैन व सोने चांदी के जेवरात व 16 हजार रुपये के नकदी चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 70 हजार रुपये आंकी गई है। सिविल लाइन थाना के हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।