फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लड़कियां, अज्ञात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लड़कियां लापता, अज्ञात पर केस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैैथल। जिले में तीन जगहों से तीन लड़कियों के लापता होने का मामले सामने आए हैं। तीनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में शहर पुलिस को दी शिकायत में एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि 4 सितंबर की सुबह सात बजे उसकी 21 वर्षीय बेटी घर पर बिना कोई सूचना दिए चली गई। जिसका अभी तक कुछ पता नहीं है। हेड कांस्टेबल मुकेश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूसरे मामले में पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में पूंडरी के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 31 अगस्त को उसकी 19 वर्षीय बेटी घर पर बिना कोई सूचना दिए चली गई। अभी तक उसकी बेटी का कुछ पता नहीं चला है। एएसआई शेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में कलायत के गांव निवासी महिला ने बताया कि 30 अगस्त को उसकी 30 वर्षीय बेटी का अज्ञात व्यक्तियों ने अपहरण कर लिया। जिसके खिलाफ केस दर्ज किया जाए। एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें