फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो मामलों में चार जुआरियों व स्टोरियों को किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चार जुआरियों और सटोरियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

कैथल। जुआरियों व सटोरियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने दो मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1770 रुपये बरामद किए हैं। पीआरओ ने बताया कि पूंडरी के हेड कांस्टेबल रामफल को मिली गुप्त सूचना पर गांव पाई में रेड मारी गई। पुलिस ने पाई गांव निवासी आरोपी नवाब उर्फ नैबी, बलजीत व श्याम लाल को सार्वजनिक स्थान पर ताश से जुआ खेलने के आरोप में काबू करते हुए उनके कब्जे से 700 रुपये व ताश गड्डी बरामद की गई है। प्रवक्ता ने बताया एक अन्य मामले में शहर पुलिस के एएसआई प्रेम सिंह की टीम ने रात को सिरटा रोड महेंद्र को सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करने के आरोप में काबू किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 1070 रुपये सट्टा राशी बरामद की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें