मोबाइल छीनने वाला गिरफ्तार
कैथल। दुकान से मोबाइल छीनकर फरार होने के मामले में सीआईए-1 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि सीआईए-1 पुलिस के हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार व एचसी तरसेम कुमार की टीम ने सीवन ड्रेन पुल के पास से आरोपी हरभजन सिंह निवासी पहाड़पुर को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी ने अपने साथी रमेश निवासी पहाड़पुर के साथ 13 मई की दोपहर पेहोवा चौक कैथल स्थित प्रिंस कम्यूनिकेशन में घुसकर एक नया व एक पुराना फोन दुकानदार सुमित से छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक पर फरार हो गया आरोपी रमेश के कब्जे से एक फोन पहले ही बरामद किया जा चुका है।