फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 ग्राम स्मैक सहित दो काबू

Fri, 18 Nov 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
 नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत पूंडरी चौकी पुलिस द्वारा तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 15 ग्राम स्मैक बरामद की गई। दोनों आरोपी वीरवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि चौकी पूंडरी प्रभारी एएसआई बीरभान अपनी टीम में एएसआई ईश्वर सिंह, हेडकांस्टेबल शुभकर्ण व एचसी बलवान सिंह ने टी प्वाइंट पिलनी पाई रोड पूंडरी पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। थोड़ी देर बाद गांव काकौत की तरफ से एक बाइक पर सवार दो युवकों ने भागने की कोशिश की तो बाइक स्लिप होकर गिर गई। पुलिस ने संदिग्ध चालक कुलदीप उर्फ बदरी निवासी पाई गेट पूंडरी व पीछे बैठे प्रवीन निवासी कैथली गेट पूंडरी को काबू कर लिया। इनके कब्जे में बाइक की हेडलाइट से 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। थाना पूंडरी में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें