महिला के खाते से निकाले हजारों रुपये, केस दर्ज
कैथल। गत दिवस एक महिला के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने हजारों रुपये निकाल लिए गए। इस संबंध में पूंडरी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
गांव म्यौली निवासी एक महिला मुधबाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका खाता भारतीय स्टेट बैंक शाखा पूंडरी में हैं। लेकिन किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करते हुए उसके खाते से हजारों रुपये निकाल लिए। 16 व 17 मार्च को 5 बार में 50 हजार 115 रुपये निकाल लिए गए। हेड कांस्टेबल सुरेंद्र ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।