फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने डिपो का ताला तोड़ हजारों रुपये के सामान व नकदी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने डिपो का ताला तोड़ हजारों रुपये के सामान व नकदी चुराई
विज्ञापन

फोटो नंबर-41
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। सोमवार की देर रात चोरों ने वार्ड नंबर 12 खरौदी रोड़ पर स्थित एक डिपो का ताला तोड़ वहां पर रखा हजारों रुपये का सामान व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। डिपो संचालक को चोरी की जानकारी सुबह उसके पड़ोसियों ने फोन पर दी, जिसके बाद डिपो संचालक ने चीका थाना में चोरी की घटना की लिखित शिकायत दी। डिपो संचालक विजेंद्र कौशल ने चीका थाना में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका वार्ड नंबर 12 में सरकारी डिपो है। हर रोज की तरह सोमवार शाम को लगभग सात बजे वह अपना डिपू बंद घर चला गया था। सुबह पड़ोसियों ने उसे डिपू में चोरी होने की सूचना दी तो वह तुरंत डिपू में पहुंचा और सामान की जांच की। विजेंद्र कौशल ने बताया कि चोर डिपू में रखी 4 क्विंटल 72 किलो चीना, 130 लीटर सरसों का तेल व 1300 रुपये नगद चुरा कर ले गए थे। चीका पुलिस ने मौके का मुआयना कर डिपू संचालक की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें