शराब की 48 बोतलों और 28 पव्वों सहित तीन आरोपी काबू
कैथल। थाना प्रबंधक शहर सबइंस्पेक्टर मंदीप की अगुवाई में पुलिस ने 3 आरोपी काबू किए। जिनके कब्जे से 14 पव्वे तथा 22 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की गई। पीआरओ ने बताया कि शहर पुलिस के एचसी प्रभात की टीम ने सिरटा रोड से आरोपी अनिल कुमार निवासी पिहोवा को काबू कर उसके कब्जे से 5 बोतल तथा 14 पव्वे ठेका शराब देसी बरामद की। हवलदार कुलदीप सिंह ने आरोपी महादेव कालोनी निवासी शंकर के कब्जे में सिरटा रोड से 8 बोतल तथा एचसी सत्यवान ने आरोपी विक्रम निवासी शक्ति नगर के कब्जे में सिरटा रोड से ही 9 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की।