जेवर व नकदी चोरी मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार
कैथल। चोरी के एक मामले में सीआईए-1 पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ दौरान आरोपी के कब्जे से 60 हजार रुपये नकदी तथा 19 ग्राम 30 मिलीग्राम सोना जेवर सहित लगभग एक लाख 20 हजार रुपये मूल्य की चोरीशुदा संपत्ती बरामद कर ली है। एसपी वसीम अकरम ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष चंद की अगुवाई में क्राइंम ब्रांच कैथल पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक रमेश कुमार की टीम द्वारा शाम के समय गांव सैर में दबिश देकर करीब 22 वर्षीय आरोपी राजकुमार उर्फ राजा निवासी सैर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जा से चोरीशुदा 60 हजार रुपये नकदी तथा कुल 19 ग्राम 30 मिलीग्राम वजनी सोना जेवर बरामद कर कब्जा पुलिस में ले लिए गए। इस मामले में गांव सैर निवासी रमेश कुमार की शिकायत केस दर्ज किया था। जिसमें उसने बताया था कि चोर उसके घर से 12 नवंबर की रात को लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।