जिला अस्पताल से बाइक चोरी
कैथल। नागरिक अस्पताल परिसर से चोर मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। पुलिस ने क्योड़क गांव निवासी करनैल सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। करनैल सिंह ने बताया कि वह 4 सितंबर को अस्पताल में आया था। यहां से चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। एचसी राजेश ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।