घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी
कैथल। घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। अर्जुन नगर निवासी सुरेन्द्र ने बताया कि 13 जनवरी को चोर उसके घर का ताला तोड़कर सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 55 हजार रुपये आंकी गई है। एएसआई जयकिशन ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।