नाबालिग लड़की से घर में घुसकर छेड़छाड़
कलायत पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया
कैथल। कलायत के गांव में एक नाबालिग से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। कलायत पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग लड़की की मां ने बताया कि 28 नवंबर की शाम को गांव के ही एक युवक घर में घुसकर उसकी बेटी से छेड़छाड़ कर मौके से फरार हो गया।
डीएसपी रामकुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक सुरेन्द्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।