अवैध खुर्दा चला रहे युवक को काबू किया
कैथल। पुलिस चौकी रामथली पुलिस के हैडकांस्टेबल दलशेर सिंह व क्यूआरटी-1 पुलिस के एएसआई रघबीर सिंह की टीम द्वारा शाम के समय गांव चक्कुलदाना क्षेत्र में अवैध शराब खुर्दा चला रहे आरोपी संदीप कुमार निवासी चक्कुलदाना को काबू किया गया है, जिसके कब्जे से 49 बोतल ठेका शराब देशी बरामद की गई। थाना प्रबंधक गुहला इंस्पैक्टर अनूप सिंह ने बताया कि सांयकालीन गश्त दौरान सहयोगी सुत्रों से पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि, आरोपी संदीप कुमार पहाडपुर रोड पर शराब का अवैध खुर्दा चलाए हुए है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।