शुगर मिल से बाइक चोरी
कैथल। शुगर मिल से चोर एक बाइक चोरी कर ले गए। माता गेट निवासी नारायण दास ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 13 फरवरी की शाम को 7 बजे के करीब शुगर मिल से उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। जिसको कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है। एसआई धर्मपाल मामले की जांच कर रहे हैं।