दुकान से नकदी चुराने का आरोपी गिरफ्तार
कैथल। पुलिस ने चोरी के आरोपी को काबू कर 540 रुपये की नकदी बरामद कर ली है। पीआरओ ने बताया कि 12 फरवरी की शाम को गांव टटियाना निवासी महिला बबीता ने पुलिस को शिकायत दी थी। उसकी दुकान के गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ले गया था। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल भान सिंह ने आरोपी गुरजंट निवासी टटियाना को नकदी सहित गिरफ्तार किया है।