नशा रोधक दस्ते ने स्मैक सहित शातिर आरोपी काबू किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नशा रोधक दस्ते ने मंगलवार को शाम के समय चीका क्षेत्र से शातिर आरोपी काबू किया। जिसके कब्जे से लगभग 25 हजार रुपये की 13.30 ग्राम स्मैक, दो मोबाइल फोन और 24 हजार 580 रुपये की ड्रग मनी व तस्करी में प्रयुक्त एक गाड़ी बरामद की है। बुधवार को दोनों आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए। एसपी वसीम अकरम ने बताया कि नशा रोधक दस्ता प्रभारी सबइंस्पैक्टर बलवान सिंह की अगुवाई में एएसआई बलराज सिंह की टीम शाम के समय कल्लर माजरा के बस अड्डा मौजूद थी, जहां से पुलिस सहयोगी सुत्रों से गुप्त जानकारी मिली कि सुल्तान निवासी कलर माजरा नशीले पदार्थ स्मैक ईत्यादि बेचने का आदी है, जो चीका से थोड़ी देर में आने वाला है, जिसके पास स्मैक है। पुलिस द्वारा तत्परता व मुस्तैदी का परिचय देते हुए दबिश देकर संदिग्ध सुल्तान को काबू कर लिया। मौके पर डीएसपी गुहला प्रमोद कुमार को बुलाकर नियमानुसार कार्रवाई तहत उसकी तलाशी ली गई। एसपी ने बताया आरोपी द्वारा पहनी पैंट की जेब से एक पारदर्शी पन्नी में 7 ग्राम स्मैक तथा दूसरी जेब से एक मोबाइल फोन व 570 रुपए नकदी बरामद हुई। आरोपी ने व्यापक पुछताछ में बताया कि वह स्मैक मांगे राम उर्फ मंगु निवासी चीका से खरीदता है। तस्करों को बुधवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।