वजीरखेड़ा के निकट से बाइक चोरी
कैथल। चोर एक व्यक्ति की बाइक चोरी करके ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कलायत के गांव वजीरखेड़ा निवासी सुल्तान ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 23 जनवरी को वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव में ठेके के पास बने अहाता में निजी काम के लिए गया था। जहां से किसी ने उसकी बाइक को चोरी कर लिया है। एएसआई रोशन लाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।