फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस वर्षीय बच्चे के साथ कुर्कम करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
दस वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करने का प्रयास
विज्ञापन

कैथल। सीवन में एक दस वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीवन निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह बिहार जिले से संबंध रखती है और वह कई वर्षों से सीवन में परिवार सहित रह रही है। 27 जनवरी को वह उसके लड़के को लेकर उसकी एक पड़ोसन के घर पर ऊपले लेने गई थी तो उसकी पड़ोसन घर पर नहीं थी। उसकी पड़ोसन का लड़का घर पर मिला। जिसने उसके लड़के को खेलने के बहाने से अपने घर पर ही रख लिया और वह अपने घर वापिस चली गई। इसके बाद पड़ोसन के लड़के ने उसके लड़के को कमरे में बंद करके उसके साथ गलत काम करना चाहा। उसके विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके लड़के ने सारी बात आकर उसे बताई है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। एएसआई रघुबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कुकर्म करने का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें