चोरों ने ट्रांसफार्मर का सामान चुराया, केस दर्ज
कैथल। पुलिस ने ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। एसडीओ राहुल कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अन्य मामले में गांव सिसला से सतीश के खेत में रखे ट्रांसफार्मर से 61800 रुपये का सामान चुराकर ले गए। तीसरे मामले में रामकरण निवासी रोहेड़ा के खेत से भी चोर 40700 रुपये का सामान चुराकर ले गए।