सड़क हादसे में दो घायल
कैथल। गांव खरक पांडवा के निकट हुए हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस को दी शिकायत में बाता गांव निवासी मोहन ने आरोप लगाया कि 12 नवंबर को वह अपनी भाभी सरोज के साथ खच्चर रेहड़ी में खेतों से चारा लेकर गांव की तरफ आ रहा था। खरक पांडवा की तरफ जब गांव के नजदीक पहुंचे तो पीछे से कार चालक ने लापरवाही व तेजगति से चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को चोट आई हैं। कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में रेहड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।