तीन ग्राम स्मैक सहित एक काबू
कैथल। थाना सीवन पुलिस द्वारा सांयकालीन गश्त दौरान एक युवक को काबू करते हुए आरोपी के कब्जे से 3 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। थाना सीवन पुलिस के सबइंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह की टीम द्वारा सांयकालीन गश्त दौरान अस्पताल के नजदीक से एक संदिग्ध युवक को काबु किया गया, जिससे पूछताछ दौरान उसकी पहचान बिट्टू निवासी सीवन के रुप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में पारदर्शी पन्नी से 3 ग्राम स्मैक बरामद हुई। थाना सीवन में मामला दर्ज कर आरोपी को मौका पर पहुंचे एसआई केहर सिंह द्वारा गिरफ्तार कर आगामी पूछताछ की जा रही है।