फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के बीच में खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली, बाइक टकराई एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सडक़ के बीच में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, एक व्यक्ति की मौत, एक घायल
विज्ञापन

ढांड पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जाजनपुर मोड जड़ौला के पास हुए सड़क हादसे में एक 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत व एक गंभीर रूप से घायल हो गया। ढांड पुलिस ने सड़क के बीच खड़े ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव जडौला निवासी अमन शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे उसके 52 वर्षीय पिता सुरेश शर्मा व गांव का ही एक दीपक कुमार बाइक पर जाजनपुर मोड़ के पास से आ रहे थे। मोड के ही एक व्यक्ति ने अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क के बीच खड़ा किया हुआ था। आरोपी ने ना तो रिफ्लेक्टर लगाया हुआ था ना ही वह लोड थी। उसके पिता की मोटर साइकिल उस ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकरा गई। जिसमें उसके पिता व दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके पिता को कुरुक्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। ढांड थाने के हेड कांस्टेबल प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने जडौला निवासी सतबीर उर्फ सतू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें