फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग लेने आए युवक रास्ता रोककर पर रंजिशन हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोचिंग लेने आए युवक पर हमला
विज्ञापन


कैथल। कोचिंग लेने आए युवक पर रंजिश में हमला करने का मामला सामने आया है। गांव डोहर निवासी मनदीप ने सिटी पुलिस को शिकायत में बताया कि एक कार में आए 4 युवकों ने उसका रास्ता रोककर उस पर लाठी, डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मनदीप ने बताया कि कुछ दिन पहले उसका गांव के ही विनोद के साथ मामूली झगड़ा हुआ था। इसके बाद विनोद मेरे साथ व उसके परिवार के साथ रंजिश रख रहा था। 15 सितंबर को वह अंबाला रोड स्थित कोचिंग सेंटर जाने के लिए दोपहर में गांव रसूलपुर निवासी अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर विश्वकर्मा चौक से पिहोवा चौक की तरफ जा रहा था। तभी एक कार उनकी बाइक के आगे आकर रुकी। कार से 4 युवकों ने उतरते ही उस पर व उसके दोस्त गुरजंट पर डंडे, बिंडो व सरिये से हमला कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। हेड कांस्टेबल रणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर विनोद, सुखबीर निवासी गांव डोहर व 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें