गैरेज से हजारों रुपये का सामान चोरी
कैथल। पूंडरी के एक गांव से चोर रात में अंधेरे का फायदा उठाते हुए एक गैरेज से हजारों का सामान पर हाथ साफ कर दिया। गांव फतेहपुर निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि गांव में ही नाथ बाबा मन्दिर के पास उसके गैरेज मंगलवार की रात को चोर ट्रैक्टर की हुक, क्लटीवेटर का सामान, तकरीबन 60 किलो चावल व गेंहू के तीन कट्टे चुराकर ले गए। हैड कांस्टेबल बलवान सिंह ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।