चोरी व सेंधमारी के दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने चोरी व सेंधमारी के दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों के कब्जे से 27 हजार 500 रुपये नकदी, 4 डीएपी खाद कट्टे व 90 मधुमक्खी डिब्बे बरामद किए गए है। एसपी वसीम अकरम ने बताया कि सीआईए-वन पुलिस के सहायक उप निरीक्षक जोगिंद्र सिंह, एएसआई शुभकरण, हैड कांस्टेबल राज सिंह, राजेश व मनोज कुमार की टीम ने लक्ष्मी पैलेस चीका के नजदीक से सेंधमारी मामले में वांछित करीब 22 वर्षीय आरोपी अंकित उर्फ रजत उर्फ कप्पू उर्फ विजय निवासी वाल्मीकि बस्ती नजदीक रेवले स्टेशन कैथल को गिरफ्तार किया गया है।