घर में घुसकर हमला किया
कैथल। राधा स्वामी कालोनी छह लोगों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। कैथल निवासी राजेश कुमार ने सिटी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 नवंबर की रात को सतीश, विनोद, सुनील, सिमू, रामेश्वर व रणधीर निवासी नजदीक मिलन पैलेस कैथल ने उसके घर में घुसकर हमला कर दिया और घर में रखा सामान भी तोड़ दिया। आरोपी जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी देकर गए। एएसआई रामबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।