कलायत बस अड्डे के निकट स्थित दुकान को चोरों ने बनाया निशाना
हजारों रुपये का सामान चोरी
कैथल। चोरों ने कलायत बस अड्डे के निकट स्थित एक दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव कुराड़ निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि रोज की तरह से वह 9 अगस्त की रात को दुकान बंद कर घर गया था। रात के समय चोरों ने 22 हजार की नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। सुबह इस बारे में जानकारी मिली। मामले की शिकायत कलायत पुलिस थाना में दी गई।
उधर कुराड़ बस अड्डे के निकट स्थित टायर पेंचर की दुकान से भी चोर 11 हजार की नकदी, एक मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी कर ले गए।