170 पेटी अवैध शराब बरामद
कैथल। थाना तितरम पुलिस द्वारा नाकाबंदी दौरान एक शराब तस्कर को पिक-अप के साथ काबू करते हुए गाड़ी में लदी 170 पेटियों से 2040 बोतल ठेका शराब देशी बरामद की हैं। नियमानुसार कार्रवाई दौरान पुलिस द्वारा आरोपी को गाड़ी व शराब सहित डीईटीसी के समक्ष पेश कर दिया गया, जहां उसके खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना प्रबंधक तितरम सबइंस्पेक्टर रामकुमार की अगुवाई में हेडकांस्टेबल नरेश कुमार व एचसी बलिंद्र की टीम दोपहर के समय टी प्वाइंट हरसौला पर नाकाबंदी किए हुए थी। पुलिस द्वारा प्यौदा की तरफ से आई संदिग्ध पीकअप गाड़ी रुकवाई गई, जिसमें जांच दौरान 170 पेटी ठेका शराब देशी लदी पाई गई। चालक कर्मबीर निवासी दीवाल (थाना सदर कैथल) गाड़ी में लदी शराब बारे कोई लाइसेंस अथवा परमिट नहीं दिखा सका तो नियम अनुसार कार्रवाई दौरान वाहन व शराब कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी को डीइटीसी के समक्ष पेश कर दिया गया।