सबमर्सीबल पाइप से हमला कर घायल किया
कैथल। एक व्यक्ति पर दो ने पाइप से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। भगत ङ्क्षसह चौक कैथल निवासी रतन बंसल ने पुलिस को शिकायत दी है कि गत 13 मार्च को बलजीत व राजू निवासी पट्टी चौधरी कैथल ने उस पर सबमर्सीबल पाइप से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। हैड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।