युवती व उसकी मां से छेड़छाड़ कर मारपीट
कैथल। तितरम थाना क्षेत्र में एक गांव में एक युवती व उसकी मां से मारपीट कर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। तितरम थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि उसके गांव के दो व्यक्तियों ने घर में घुसकर उसकी बेटी व पत्नी से मारपीट कर छेड़छाड़ की। जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। एएसआई चन्द्र भान ने बताया कि पुलिस ने अमर व सुरेन्द्र दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।