ऑटो पलटा, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूंडरी गुरुद्वारे के पास हुए सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की शिकायत पर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव हजवाना निवासी धर्मपाल ने बताया कि 9 अगस्त को सुबह 10 बजे वह ऑटो में बैठकर जा रहे थे। पूंडरी गुरुद्वारे के नजदीक ऑटो चालक ने ऑटो का बहुत की तेजगति व लापरवाही से चलाया। जिसके कारण ऑटो पलट गया, जिसमें वह और तीन अन्य सवारियों घायल हो गई। एएसआई चन्द्र प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।