11 ग्राम स्मैक सहित एक काबू
पहले भी पकड़ा गया था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलिस ने एक कुख्यात आरोपी को 11 ग्राम स्मैक सहित काबू किया है। इससे पहले भी थाना सीवन पुलिस द्वारा स्मैक तस्करी मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने बताया कि नशा रोधक दस्ता प्रभारी एसआई बलवान सिंह की अगुवाई में उप निरिक्षक बलजीत सिंह, एसआई जोगिंद्र सिंह, एचसी राज सिंह , हवलदार बलजीत सिंह व नायब सिंह की टीम 28 फरवरी बाद दोहपर करीब 2.30 बजे गश्त करते हुए सरकारी अस्पताल सीवन के पास पहुंची। सहयोगी सूत्रों से पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि, बाल्मीकि मोहल्ला निवासी बिट्टु पुत्र बलदेव सिंह स्मैक बेचने का आदी है, जिसके खिलाफ पहले भी नशा बेचने का मामला दर्ज है, जो इस समय अपने मकान के पास स्मैक बेच रहा है, जिसे काबु किया जा सकता है। पुलिस ने बाल्मिकी बस्ती सीवन में दबिश देते हुए उसके मकान के पास गली में खडे संदिग्ध बिट्टू को काबु कर लिया गया। उसके पास से 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई। थाना सीवन में मामला दर्ज कर आरोपी को मौका पर पहुंचे सीवन पुलिस के एसआई महा सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। 1 मार्च को आरोपी न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पूर्व बिट्टु उपरोक्त को इससे पहले 5 अगस्त 2018 को स्मैक तस्करी के आरोप में थाना सीवन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।