अलग-अलग जगहों से दो बाइक चोरी
कैथल। चोर अलग-अलग दो जगह से बाइक चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीवन गेट निवासी दर्शन कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 21 फरवरी को आरकेएसडी कॉलेज के पास बैंक के बाहर से उसकी बाइक चोरी हो गई है। हेड कांस्टेबल जसवंत सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं सेठान मोहल्ला निवासी शमशाद ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 18 फरवरी को पंजाबी धर्मशाला से उसकी बाइक चोरी हो गई है। हेड कांस्टेबल राजेश मामले की जांच कर रहे हैं।